आस्ट्रेलियन ओपन : नडाल ने भी अंतिम 4 में बनाई जगह (लीड-2)
बुधवार को खेले गए एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नडाल ने फ्रांस के गिलीज सिमोन को 6-2, 7-5, 7-5 से पराजित किया।
पूरे मैच के दौरान नडाल पांच एस लगाने में सफल रहे जबकि सिमोन के रैकेट से चार एस निकले। इसी तरह नडाल ने जहां सिर्फ दो डबल फॉल्ट किए वहीं सिमोन ने चार बार डबल फॉल्ट किया।
नडाल के अलाला विश्व के 16वीं वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को भी एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए वर्दास्को ने पिछले साल के उपविजेता पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग को 7-6, (7-2) 3-6, 6-3, 6-2 से पराजित किया।
उधर, नौ बार की ग्रैंड स्लैम विजेता अमेरिका की सेरेना विलियम्स भी अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहीं। सेरेना ने कांटे की भिड़ंत में रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को 5-7, 7-5, 6-1 से पराजित किया।
वर्ष 2003, 2005 और 2007 में आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुकीं सेरेना का सेमीफाइनल में रूस की एलेना दिमेंतिएवा से सामना होगा।
दिमेंतिएवा स्पेन की कार्ला साउरेज नावारो को 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इसके अलावा रूस की दिनारा सफीना और वेरा ज्योनारेवा भी अंतिम चार में जगह पक्की कर चुकी हैं।
मैच के बाद सेरेना ने कहा, "मैं जानती थी कि कुज्नेत्सोवा को हराना आसान नहीं होगा, लेकिन मैंने संयम बनाए रखा और अपना स्वाभाविक खेल दिखाया। मैं इस मुकाबले को तीन सेट तक खींचना चाहती थी। ऐसा तभी होता है, जब मैं लय में होती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications