बलात्कार के आरोप के बावजूद रोबिन्हो डुंगा की टीम में

By Staff

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रोबिन्हो को मंगलवार को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में उन्हें मुचलके पर रिहा भी कर दिया गया। यार्कशायर विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने रोबिन्हो के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

पीड़िता के मुताबिक रोबिन्हो ने 14 जनवरी को स्पेस नाइटक्लब के वीआईपी क्षेत्र में उसके साथ बलात्कार किया था। ब्रिटेन की पुलिस ने रोबिन्हो से पूछताछ करने की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन उसे यह जानकर काफी हैरानी हुई कि रोबिन्हो अपने क्लब को बिना बताए स्वदेश लौट गए हैं।

रोबिन्हो ने हालांकि कहा था कि वह अपना 25वां जन्मदिन मनाने गए थे। रोबिन्हो जब मंगलवार को ब्रिटेन लौटे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया लेकिन चंद घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

इस घटना के बाद ब्राजील फुटबाल महासंघ (सीबीएफ) ने डुंगा के हवाले से एक बयान जारी किया, जिसमें राष्ट्रीय कोच ने रोबिन्हो को 10 फरवरी को लंदन में इटली के साथ होने वाले मुकाबले के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की बात कही।

सीबीएफ के मुताबिक डुंगा ने आरोप के संबंध में रोबिन्हो से बात की। रोबिन्हो ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को गलत बताया। रोबिन्हो ने कहा कि खुद को पीड़ित बताने वाली महिला ने जानबूझकर उन पर ये आरोप मढ़े हैं, जबकि उनका इस मामले से कुछ लेना-देना नहीं है।

सीबीएफ ने हालांकि यह नहीं कहा कि खुद को बेकसूर साबित करने के लिए रोबिन्हो डीएनए परीक्षण के लिए तैयार हैं या नहीं लेकिन ब्रिटिश मीडिया ने कहा है कि रोबिन्हो को डीएनए परीक्षण कराना पड़ सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, January 29, 2009, 1:35 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+