दलीप ट्राफी : पोवार ने पूर्वी क्षेत्र को सस्ते में समेटा
टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरी पश्चिम क्षेत्र की टीम ने पांच रन के कुल योग पर ही पूर्वी क्षेत्र के कप्तान शिवसुंदर दास (0) को पेवेलियन लौटा दिया। इस झटके ने पूर्वी क्षेत्र टीम को इस कदर झकझोरा कि वह पूरे मैच के दौरान एक बार भी उबर नहीं सकी और 61.3 ओवर में ही पेवेलियन लौट गई।
पूर्वी क्षेत्र की ओर से मनोज तिवारी ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। अपनी 220 मिनट की जुझारू पारी के दौरान तिवारी ने 136 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए।
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज डी. चक्रवर्ती ने 36 और एस.एस. तिवारी ने 24 रनों का योगदान दिया। पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।
जवाब में खेलते हुए पश्चिम क्षेत्र ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए।
पश्चिम ने हालांकि जोरदार लय में चल रहे कप्तान वसीम जाफर का विकेट गंवा दिया है। जाफर खाता खोले बगैर पेवेलियन लौट गए। इसके अलावा शानदार फार्म में चल रहे अजिंक्य रेहाने भी मात्र 23 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। दोनों विकेट बंगाल के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज रणदेब बोस ने लिए।
बी.डी. ठक्कर 65 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि चितेश्वर पुजारा 42 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 34 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications