नंबर-1 की कुर्सी बचाने के लिए आस्ट्रेलिया को बनाने होंगे 289 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 288 रन बनाए। खराब शुरुआत से उबरते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने 5.76 के औसत से रन बटोरे।
यह मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीकी टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एकदिवसीय रैंकिंग में आस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच सकती है। पांच मैचों की इस श्रृंखला में मेहमान टीम पहले ही 3-1 की निर्णायक बढ़त कायम कर चुकी है।
बहरहाल, दक्षिण अफ्रीकी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 28 रन के कुल योग पर विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स (7) को बेन हिफेनहॉस ने जेम्स होप्स के हाथों कैच करा दिया।
इसके बाद नील मैकेंजी (10) और सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (97) ने पारी को संभालने की मुहिम शुरू की लेकिन 58 के कुल योग पर होप्स ने मैकेंजी को विकेट के पीछे कैच कराकर मेहमान टीम की मुश्किल बढ़ा दीं।
अब पारी को संवारने का दारोमदार अब्राहम डिविलियर्स (60) और अमला पर आ गया। दोनों ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया।
डिविलियर्स 176 के कुल योग पर होप्स की गेंद पर डेविड वार्नर के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी 71 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए।
इस बीच अमला शतक की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे लेकिन उससे तीन रन पहले होप्स ने उन्हें विकेट के पीछे ब्रेड हेडिन के हाथों कैच करा दिया। अमला ने अपना 117 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।
अमला के विदा होने के बाद ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका सम्माजनक स्कोर हासिल नहीं कर सकेगा लेकिन जे.पी. डुमिनी (नाबाद 60) ने एक शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को सम्माजनक योग तक पहुंचा दिया।
डुमिनी ने 42 गेंदों की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। हालांकि एल्बी मोर्क (14) और वी.बी. जार्सवेल्ड (5) ने निराश किया। कप्तान जेहान बोथा 14 रन बनाकर नाबाद लौटे।
आस्ट्रेलिया की ओर से होप्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 44 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हिफेनहॉस ने दो और मिशेल जानसन ने एक विकेट लिया। एक मैच के आराम के बाद टीम में लौटे नेथन ब्रेकन काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपनी 10 ओवर के कोटे में 70 रन खर्च किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications