Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दलीप ट्रॉफी : उत्तर क्षेत्र की पारी लड़खड़ाई

दक्षिण क्षेत्र के पहली पारी के स्कोर 548 रन के जवाब में खेलते हुए उत्तर क्षेत्र ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए। सनी सोहेल 19 और उदय कौल 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।

सलामी बल्लेबाज आर. देवन ने 81 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम को मजबूत स्कोर देने का प्रयास किया लेकिन कप्तान एस. बद्रीनाथ ने उन्हें रन आउट कर दिया। देवन ने 132 गेंदों पर 14 चौके लगाए।

इसके अलावा शिखर धवन 37 रन बनाने में सफल रहे लेकिन कप्तान आकाश चोपड़ा ने निराश किया। वह मात्र 17 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

इससे पहले, राहुल द्रविड़ (138) और बद्रीनाथ (200) की बेहतरीन पारियों की मदद से पहले दिन 442 रन बनाने वाली दक्षिण क्षेत्र की टीम ने दूसरे दिन अपना स्कोर 548 रनों तक पहुंचा दिया।

पहले दिन का खेल खत्म होने पर नाबाद लौटे अर्जुन यादव ने 70 रन बनाए जबकि आर. विनय ने 29 रनोंे का योगदान दिया।

लक्ष्मीपति बालाजी 21 रन बनाकर अंत तक आउट नहीं हुए। उत्तर क्षेत्र की ओर से एम.एस. गोनी, वी.एस. मलिक और अमित मिश्र ने तीन-तीन विकेट लिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+