दूसरे एकदिवसीय मैच में खेलेंगे वीरेंद्र सहवाग
दिन-रात के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एक परिवर्तन के साथ उतरने का फैसला किया है। पहले मैच में 25 रन बनाकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भारत की शानदार जीत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रोहित शर्मा को सहवाग के लिए जगह खाली करनी होगी।
सहवाग के टीम में शामिल होने के साथ बेहतरीन फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आना होगा।
कभी दाम्बुला की पिच पर रन बनाना आसान नहीं था लेकिन बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले के दौरान जिस तरह रन बने थे, उसे देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन सावधानीवश एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतर सकता है।
अंतिम-11 सदस्यों के नाम की घोषणा मैच से पहले की जाएगी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की श्रृंखला में वह 1-0 से आगे चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications