आस्ट्रेलियन ओपन: विलियम्स बहनों ने जीता युगल खिताब
मेलबर्न, 30 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियन ओपन में महिलाओं के युगल मुकाबले का खिताब अमेरिका की वीनस विलियम्स और सेरेना विलियम्स की जोड़ी ने जीत लिया है।
वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' के मुताबिक शुक्रवार को खेले गए फाइनल में विलियम्स बहनों ने जापान की आई सुगियामा और स्लोवाकिया की डेनियाला हंतुकोवा की जोड़ी को 6-3, 6-3 से हरा दिया।
मेलबर्न में 75 मिनट तक चले इस मुकाबले में विलियम्स बहनों की जोड़ी ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। पहले सेट में दोनों ने शानदार खेल दिखाते हुए इसे बड़ी आसानी से 6-3 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में सुगियामा और हंतुकोवा की जोड़ी ने मैच में वापसी करने की भरपूर कोशिश की लेकिन विलियम्स बहनों ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। दूसरा सेट भी 6-3 से अपने नाम कर वीनस और सेरेना ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।
उल्लेखनीय है कि विलियम्स बहनों का यह आठवां ग्रैंडस्लैम खिताब है। सेरेना विलियम्स प्रतियोगिता में महिलाओं के एकल मुकाबले के फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी हैं। फाइनल में उनका खिताबी मुकाबला रूस की दिनारा सफीना से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications