Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दलीप ट्रॉफी : दक्षिण क्षेत्र को 285 रनों की बढ़त

दक्षिण क्षेत्र के पहली पारी के स्कोर 548 रन के जवाब में खेलते हुए उत्तर क्षेत्र ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 300 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे।

दूसरे दिन 81 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम को मजबूत स्कोर देने का प्रयास करने वाले सलामी बल्लेबाज आर. देवन के अलावा सनी सोहेल ने 94 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उदय कौल ने भी 40 रनों का योगदान दिया।

दूसरी पारी में दक्षिण क्षेत्र की ओर से एम. सुरेश ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। उत्तर क्षेत्र के दो बल्लेबाज चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके।

दक्षिण क्षेत्र ने भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 37 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज ए. मुकुंद 19 रन और रोबिन उथप्पा 12 रन पर खेल रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+