फेडरर जीतें अपना 14वां ग्रैंड स्लैम: नडाल
मेलबर्न, 31 जनवरी: विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल चाहते हैं कि रोजर फेडरर 14वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर अमेरिका के पीट सैंप्रास के रिकार्ड की बराबरी करें। हालांकि वे यह नहीं चाहते कि फेडरर यह रिकार्ड रविवार को बनाएं।
नडाल और फेडरर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाना है।
नडाल ने कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मैं चाहता हूं कि फेडरर अपना 14वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतें लेकिन आशा करता हूं कि रविवार को वह यह मुकाम हासिल न कर सकें। हालांकि वह जीत के हकदार हैं।"
नडाल मानते हैं कि रिकार्ड बनाने की दहलीज पर खड़े होने के कारण रविवार को फेडरर का खेल किसी तरह से प्रभावित नहीं होगा।
उन्होंने कहा, "उनके पास अपार अनुभव है। वह अब तक 13 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। ऐसे खिलाड़ी को भला किसी तरह की घबराहट क्यों होगी। अगर मैंने भी 10 या 11 खिताब जीते होते तो मैं भी बिल्कुल नहीं घबराता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications