आस्ट्रेलियन ओपन : चैंपियन सेरेना बनी नंबर एक (लीड-1)
आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' के मुताबिक शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में सेरेना ने तीसरी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी दिनारा सफीना को 6-0, 6-3 से पराजित किया।
इसी के साथ सेरेना ने सर्बिया की जेलेना जानकोविक को नंबर-1 कुर्सी से उतार दिया है। जानकोविक आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में ही हार गई थीं।
सेरेना सितंबर 2008 के बाद फिर से नंबर-1 की कुर्सी हथियाने में कामयाब हुई हैं। अमेरिकी ओपन का खिताब जीतकर सेरेना ने सार्बिया की एना इवानोविक को पदच्युत किया था।
अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स के साथ शुक्रवार को महिला युगल खिताब जीतने वाली सेरेना ने चौथी बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है।
यह उनके करियर का 10वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। सेरेना 10 या उससे अधिक एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सातवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
जीत के बाद सेरेना ने कहा, "मैं इस जीत से बेहद खुश हूं लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगी कि सफीना का भविष्य बहुत उज्जवल है। वह शानदार खेल रही हैं। आने वाला दिन उन्हीं का है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications