Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन: भारत के युकी भांबरी ने जीता जूनियर खिताब (लीड-1)

वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' के मुताबिक शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली के निवासी भांबरी ने जर्मनी के अलेक्जेंड्रॉस- फर्डिनांडॉस जॉर्गोडॉस को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मैच की शुरुआत में ही भांबरी ने जॉर्गोडॉस पर दबदबा बनाए रखा और पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भांबरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

रामनाथन कृष्णन ग्रैंड स्लैम का जूनियर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने वर्ष 1954 में विंबलडन में जूनियर खिताब अपने नाम किया था। वर्ष 1979 में उनके पुत्र रमेश कृष्णन ने फ्रेंच ओपन और विंबलडन के जूनियर खिताब पर कब्जा जमाया था।

भारत के लिएंडर पेस ने वर्ष 1990 में विंबलडन और 1991 में यूएस ओपन का जूनियर खिताब अपने नाम किया था।

उधर, भांबरी का युगल वर्ग में पहले ही अभियान खत्म हो गया था। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भांबरी और ताइवान के लियांग ची-हुआंग की जोड़ी को रूस से मिखाल बिरयोकोव और जापान के यासुताका उचियामा की जोड़ी ने 6-3, 6-1 से हरा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+