आस्ट्रेलियन ओपन: भूपति-सानिया ने 55 मिनट में रच दिया इतिहास (लीड-3)
आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' के मुताबिक मेलबर्न में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने 55 मिनट के खेल में इजरायल के एंडी रैम और फ्रांस की नताली डेची की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हरा दिया।
खेल की शुरुआत से ही भूपति और सनिया की जोड़ी अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी पर हावी रही। पहले सेट को 6-3 से अपने नाम करने के बाद भारतीय जोड़ी ने रैम और डेची की जोड़ी को दूसरे सेट में उबरने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे सेट को 6-1 से जीतकर भूपति और सानिया ने खिताब पर कब्जा जमा लिया। किसी भी ग्रैंड स्लैम में मिश्रित युगल का खिताब जीतने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी है।
उल्लेखनीय है कि मिश्रित युगल वर्ग में यह भूपति का सातवां खिताब है जबकि टेनिस सनसनी के नाम से चर्चित सानिया का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। पिछले साल यह भारतीय जोड़ी आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार गई थी।
34 बसंत देख चुके भूपति ने वर्ष 1997 में जापान की रीका हिराकी के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन के रूप में मिश्रित युगल वर्ग में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2002 में येलिना लिखोवत्सोवा और 2005 में मैरी पियर्स के साथ विंबलडन खिताब पर कब्जा जमाया।
भूपति ने 1999 में आई सुगियामा और 2005 में डेनियाला हंतुकोचोवा के साथ मिलकर यूएस ओपन का खिताब जीता। भूपति ने दूसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल खिताब पर कब्जा जमाया है। उन्होंने वर्ष 2006 में स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ इस खिताब पर कब्जा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
