पाकिस्तान से चैंपियंस ट्राफी की मेजबानी छिनी (लीड-1)
आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक पर्थ में हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक में रविवार को यह फैसला किया गया। इस निर्णय की वजह यह है कि सुरक्षा कारणों से कई टीमों ने पाकिस्तान में खेलने को लेकर अपनी असमर्थता जताई थी।
बैठक के बाद आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गाट ने कहा, "बोर्ड के कई सदस्य देशों ने पाकिस्तान में अपनी टीमों को भेजने को लेकर असमर्थता जताई जिसके बाद यह फैसला किया गया। अब नए आयोजन स्थल के बारे में फैसला किया जाएगा।"
अभी आईसीसी ने चैंपियंस ट्राफी के लिए नए स्थल के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। माना जा रहा है कि अप्रैल में होने वाली बैठक में आईसीसी इस संबंध में कोई फैसला कर सकती है।
गौरतलब है कि पहले चैंपियंस ट्राफी पाकिस्तान में गत वर्ष अक्टूबर में ही होनी थी लेकिन सुरक्षा कारणों से ही इसे सितंबर, 2009 तक के लिए टाल दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications