भारत ने अपने दो विकेट 24 रन के कुल योग पर गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद वीरेंद्र सहवाग (नाबाद 42) और युवराज सिंह (नाबाद 66) की तूफानी पारी की बदौलत 16 ओवर में 7.80 के औसत से रन बटोरे।
युरवाज ने अपनी आक्रामक पारी में 46 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके लगाए हैं जबकि सहवाग 37 गेंदों पर सात चौके लगा चुके हैं।
इससे पहले, भारत ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (7) और बेहतरीन फार्म में चल रहे गौतम गंभीर (10) के विकेट सस्ते में गंवा दिए थे।
सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करने आए तेंदुलकर दिलहारा फर्नाडो की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए जबकि गंभीर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए।
तेंदुलकर पहले और दूसरे मुकाबले में भी पगबाधा आउट करार दिए गए थे। पहले मुकाबले में उन्होंने पांच रन बनाए थे जबकि दूसरे मुकाबले में वह छह रन ही बना सके थे।
दूसरे मुकाबले में उनके खिलाफ अंपायर का फैसला काफी विवादास्पद रहा था। पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।