शिल्पा ने अपने लंदन के कारोबारी मित्र राज कुंद्रा के साथ पिछली बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स टीम में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है।
शिल्पा और कुंद्रा ने 1.54 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। लंदन की कंपनी इमर्जिग मीडिया ग्रुप ने इस टीम को 6.7 करोड़ डॉलर खर्च करके खड़ा किया है।
शिल्पा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "मेरी और राजस्थान रॉयल्स टीम की कहानी काफी मिलती-जुलती है। शीर्ष पर पहुंचने की हमारी दास्तां एक जैसी है। मैं इस टीम के साथ जुड़कर खुश हूं। मैं तन, मन और धन से इस टीम के लिए काम करूंगी। इस टीम को एक भारतीय मालिक की जरूरत थी और यही कारण है कि मैंने इससे जुड़ने का फैसला किया।"
कुंद्रा ने कहा, "टीम की पिछले साल की सफलता मेरे लिए एक प्रेरणा थी। इसलिए मैं इस टीम में निवेश कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।