आस्ट्रेलिया को समझाने की आखिरी कोशिश करेंगे बट्ट
कराची, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में क्रिकेट इन दिनों संक्रमण काल से गुजर रहा है। इसे मुश्किल हालात से निकालने के प्रयास के तहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एजाज बट्ट बुधवार को अप्रैल में प्रस्तावित एकदिवसीय श्रृंखला के मद्देनजर आखिरी बार क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को समझाने का प्रयास करेंगे।
पीसीबी सूत्रों के मुताबिक बट्ट की कोशिश रहेगी कि आस्ट्रेलियाई टीम किसी भी हालत में अप्रैल में पाकिस्तान का दौरा करे। इससे पाकिस्तान में क्रिकेट को एक नया जीवन मिल सकता है।
पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारी इस श्रृंखला के सफल होने को लेकर आशावान नहीं हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा सुरक्षा कारणों के मद्देनजर पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीने जाने के बाद तो इसे लेकर निराशा और भी बढ़ गई है।
सीए के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड और अध्यक्ष क्रेग ओ कोनोर के साथ बातचीत के दौरान बट्ट सीए के सामने तटस्थ आयोजन स्थल पर श्रृंखला खेलने का प्रस्ताव भी रख सकते हैं।
पीसीबी ने इसके लिए कुआलालंपुर, अबू धाबी और दुबई को चुना है। अगर यह श्रृंखला विदेशी धरती पर होती है तो कहां होगी, इसका फैसला काफी हद तक सीए पर भी निर्भर करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications