माइकल क्लार्क ने आईपीएल से अपना नाम वापस लिया
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक छह फरवरी को गोवा में होने वाली आईपीएल की नीलामी के लिए क्लार्क के लिए बोली की न्यूनतम रकम 10 लाख डॉलर निर्धारित की गई थी।
पत्र ने खबर दी है कि इस साल क्लार्क सबसे अधिक बोली पाने वाले पहले तीन खिलाड़ियों में शामिल रहते। इस वर्ष इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के लिए सर्वाधिक बोली लगने के आसार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी।
पत्र ने क्लार्क के हवाले से लिखा है, "मैंने अपने प्रबंधन, परिवार, मंगेतर और आईपीएल अधिकारियों से बात करने के बाद फैसला किया कि इस साल मैं आईपीएल में अपनी सेवाएं नहीं दे सकता। इसके पीछे कई कारण है लेकिन मुख्य कारण यह है कि आने वाले दिनों में हमारा अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त है और इसके लिए मैं खुद को फिट रखना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications