कुलसेकरा ने सहवाग को सस्ते में पेवेलियन लौटाया (लीड-1)
सहवाग ने तीसरे मुकाबले में 116 रनों की तूफानी पारी खेलकर श्रीलंकाई टीम की मिट्टी पलीद कर दी थी लेकिन इस मैच में तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ही सहवाग को सनत जयसूर्या के हाथों कैच करा दिया। उस समय भारत का कुल योग 14 रन था।
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए थे। गौतम गंभीर पांच और अपने नियत क्रम से ऊपर बल्लेबाजी करने आए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने इस मैच में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और तेज गेंदबाज जहीर खान को आराम दिया है। उनकी जगह रोहित शर्मा और इरफान पठान को टीम में शामिल किया गया है। तेंदुलकर पहले तीन मैचों में दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से पगबाधा आउट करार दिए गए थे।
दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ने स्पिनर असंथा मेंडिस को आराम देने का फैसला किया है। उनकी जगह एंजेलो मैथ्यूज खेलेंगे। पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications