For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मुर्तजा को मिली अनुबंध की राशि से मोदी हैरान

By Staff

शुक्रवार को आईपीएल की सफल नीलामी के बाद मोदी ने कहा, "वह बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, लेकिन इसके बावजूद कोलकाता की टीम ने करार के बदले जितनी बड़ी राशि उन्हें देने की पेशकश की है, वह सचमुच हैरान करती है। हम इससे खुश भी हैं।"

दूसरी ओर, मुर्तजा को अपनी टीम में शामिल करने में नाकाम रहे पंजाब किंग्स इलेवन टीम के मालिक और मुंबई के व्यवसायी नेस वाडिया काफी निराश दिखे।

उन्होंने कहा, "हम बहुत पहले से मुर्तजा को अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। हमारे और कोलकाता की टीम के बीच मुर्तजा के लिए लगाई जाने वाली बोली को लेकर जो गहमागहमी हुई वह पहली नजर में बचकाना लग सकती है लेकिन मैं मानता हूं कि मुर्तजा हमारे लिए काफी अहम किरदार निभा सकते थे। मैं इससे निराश हूं।"

उल्लेखनीय है कि कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने मुर्तजा को तीन साल के करार के बदले 600,000 डॉलर देने का फैसला किया। खास बात यह रही कि मुर्तजा के बदले बोली लगाने की प्रक्रिया आईपीएल की अब तक की सबसे लंबी प्रक्रिया रही।

मुर्तजा की मूल कीमत मात्र 50,000 डॉलर थी। मुर्तजा के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की नाइट राइडर्स और प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बीच खासतौर पर आक्रामक अंदाज में बोली लगाई गई।

बॉलीवुड के दो दिग्गजों के बीच बोली की यह प्रक्रिया 20 मिनट तक चली लेकिन अंतत: प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में जीत शाहरुख खान की टीम की हुई। यह अलग बात है कि खुद शाहरुख नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। उनके बदले उनकी सहयोगी और बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने बोली लगाई।

कोलकाता की टीम से जुड़ने के साथ मुर्तजा बांग्लादेश के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। 25 साल का यह हरफनमौला खिलाड़ी अब तक 103 एकदिवसीय मैचों में 135 विकेट ले चुका है। मुर्तजा बांग्लादेशी टीम के उपकप्तान भी हैं।

जानकारों का मानना है कि कोलकाता की टीम ने मुर्तजा के लिए इतनी अधिक बोली लगाकर बड़ा दांव खेला है। इसके पीछे की रणनीति यह है कि अपने देश में सुपरस्टार का दर्जा रखने वाले मुर्तजा को खेलते देखने के लिए बड़ी संख्या में बांग्लादेशी दर्शक कोलकाता पहुंचेंगे, जिससे कोलकाता की टीम को अधिक से अधिक आय हो सकेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+