स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक आस्ट्रेलिया से लौटने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख एजाज बट्ट ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "एक दिवसीय श्रृंखला अब पाकिस्तान की बजाय यूएई में होगी। पाकिस्तान पांच मैचों की श्रृंखला आस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई और अबूधाबी में खेलेगा।"
इस श्रृंखला के नए कार्यक्रम के मुताबिक शुरुआती दो मैच दुबई में और बाकी के तीन मैच अबूधाबी में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों में एक ट्वेंटी-20 मैच भी खेला जाएगा।
बट्ट ने कहा, "अगर आस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला पाकिस्तान में नहीं खेलता है तो इसे इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से बातचीत हुई है।"
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान दौरे के संदर्भ में सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को जाहिर किया था। इसके बाद पीसीबी ने श्रृख्ांला को यूएई में कराने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।