Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हेडिन का शतक, न्यूजीलैंड के सामने 302 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की। उसके सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 23.3 ओवर में 135 रन जोड़े।

पहले दो मैचों में आराम करने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग की वापसी के बाद पारी की शुरुआत करने गए क्लार्क ने अपनी 69 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि बतौर सलामी बल्लेबाज आजमाए गए हेडिन ने 114 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के लगाए।

कप्तान पोंटिग (16), डेविड हसी (7) और कैमरून व्हाइट (10) ने हालांकि निराश किया लेकिन अपनी 32 गेंदों की तेज पारी में छह चौके लगाने वाले हसी और सी.जे. फग्र्यूसन (28) ने अपनी टीम को मजबूत योग हासिल करने में मदद की।

जेम्स होप्स (8) और मिशेल जॉनसन (1) भी सस्ते में निपट गए लेकिन इसके बावजूद आस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 301 रन बनाने में सफल रही।

न्यूजीलैंड की ओर से इयान ओ ब्रायन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि केइल मिल्स और जी.डी. इलियट ने दो-दो विकेट लिए। कप्तान डेनियल विटोरी को एक सफलता मिली। पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में मेहमान टीम 2-0 की बढ़त कायम कर चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+