दलीप ट्रॉफी : पश्चिम क्षेत्र खिताबी जीत के करीब
पहली पारी में 260 रनों की बढ़त हासिल करने वाली पश्चिम क्षेत्र की टीम ने तीसरे दिन के अपने स्कोर चार विकेट पर 232 रन से आगे खेलते हुए चौथे दिन अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 417 रनों पर घोषित कर दी।
शनिवार को रिटायर्ड हर्ट होकर पेवेलियन लौटने वाले सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल एक बार फिर फिट होकर रविवार को बल्लेबाजी के लिए उतरे और 131 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पार्थिव के अलावा अभिषेक नायर ने 44 रनों का योगदान दिया जबकि राजेश पवार 50 रनों पर नाबाद लौटे।
जवाब में खेलने उतरी दक्षिण क्षेत्र की टीम ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा (94) और मुरली विजय (63) ने पहले विकेट के लिए 165 रन जोड़कर अपनी टीम में जबरदस्त उत्साह का संचार किया लेकिन पश्चिम के स्पिनरों ने एक के बाद एक तीन विकेट झटककर दक्षिण क्षेत्र की खुशी पर कुठाराघात कर दिया।
टीम को जीत दिलाने का दारोमदार अब कप्तान एस. बद्रीनाथ और दिनेश कार्तिक के कंधों पर आ गया है। हालांकि इनके लिए एक दिन में 446 रन बनाना लगभग नामुमकिन है लेकिन इनके रहते दक्षिण क्षेत्र अपना संघर्ष जारी रख सकता है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अब तक नाबाद 65 रन जोड़े हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications