जमैका टेस्ट: इंग्लैंड को मिली करारी शिकस्त
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक मैच के चौथे दिन जेरोम टेलर और सुलेमान बेन की कहर बरपाती गेंदों के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम मात्र 51 रनों के स्कोर पर तास के पत्तों की तरह बिखर गई। टेलर ने पांच और बेन ने चार विकेट चटकाए। टेलर को उनकी घातक गेंदबाजी की वजह से मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने एक-एक करके घुटने टेक दिए। एंड्रयू फ्लिंटाफ को छोड़ कोई अंग्रेज बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। फिलंटाफ ने 24 रन बनाए। इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए।
इससे पहले मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में चौथे दिन रामनरेश सरवन और क्रिस गेल के शतकों की बदौलत सात विकेट खोकर 392 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से सलामी बल्लेबाज गेल ने 104 और सरवन ने 107 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्राड ने पांच और फ्लिंटाफ ने दो विकेट झटके। इंग्लैंड ने पहली पारी में केविन पीटरसन की 97 रनों की बदौलत 318 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications