भारत और श्रीलंका में पहली बार होगी ट्वेंटी-20 भिड़ंत
गौरतलब है कियह मैच श्रीलंका में पहली बार खेला गया अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैच होगा।
भारत ने अब तक 10 ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं, जिसमें से छह में उसकी जीत हुई है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है और एक का परिणाम नहीं निकल सका।
मंगलवार के मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है। इसके दो कारण है। एक तो भारत मौजूदा ट्वेंटी-20 चैंपियन है और दूसरा हाल ही में हुई एकदिवसीय श्रृंखला में उसने श्रीलंका को बुरी तरह पराजित किया है।
प्रदर्शन और खिलाड़ियों के मनोबल के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिख ही रहा है, ट्वेंटी-20 मैचों में जीत के प्रतिशत के लिहाज से वह श्रीलंका से बेहतर स्थिति में है।
श्रीलंका ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से आठ में उसकी जीत हुई है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसकी जीत का प्रतिशत 66.66 प्रतिशत रहा है जबकि भारत ने 72.22 औसत से जीत हासिल की है।
एक और वजह है, जिसके कारण भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका पर हावी हो सकती है। श्रीलंका ने अपने व्यस्त क्रिकेट के मद्देनजर अपने पांच प्रमुख खिलाड़ियों को इस मैच में आराम देने का फैसला किया है।
मुथैया मुरलीधरन, कप्तान माहेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, असंथा मेंडिस और सनत जयसूर्या मंगलवार को नहीं खेलेंगे। तिलकरत्ने दिलशान टीम की कमान संभालेंगे। दूसरी ओर, भारतीय टीम अपनी पूरी क्षमता के साथ मैदान में उतरेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications