मार्शल की जगह लेंडिल सिमंस वेस्टइंडीज टीम में (लीड-1)
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' के मुताबिक खराब फार्म में चल रहे बल्लेबाज जेवियर मार्शल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है जबकि उनकी जगह लेंडिल सिमंस को चौथे क्रम पर बल्लेबाजी की कमान संभालने के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। मार्शल पहले टेस्ट मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे।
इसके अलावा हरफनमौला रेयान हाइंड्स भी अपने लिए जगह बनाने में सफल रहे हैं। वेस्टइंडीज के टीम प्रबंधन ने हाइंड्स को ऑफ स्पिनर आमिट जगरनाथ के स्थान पर टीम में शामिल किया है।
हाइंड्स ने इस सत्र में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है। उन्होंने 580 रन बनाने के अलावा 18 विकेट भी चटकाए हैं।
दूसरी ओर, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फिल सिमंस के भतीजे लेंडिल को वेस्टइंडीज-ए की ओर खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 282 रनों की बेमिसाल पारी खेलने का इनाम मिला है।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार है : क्रिस गेल (कप्तान), डेवोन स्मिथ, रामनरेश सरवन, लेंडिल सिमंस, शिवनारायण चंद्रपॉल, ब्रेंडन नैश, रेयान हाइंड्स, दिनेश रामदीन, जेरोम टेलर, सुलेमान बेन, डरेन पॉवेल, फिडेल एडवर्ड्स और लियोनेल बेकर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications