For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए आदर्श है आईपीएल : जयवर्धने

By Staff

कोलंबो, 9 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान माहेला जयवर्धने ने कहा है कि अप्रैल-मई में भारत में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता जून में इंग्लैंड में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए आदर्श प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगी।

भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को खेले जाने वाले एकमात्र ट्वेंटी-20 मुकाबले की ट्रॉफी के अनावरण के अवसर पर जयवर्धने ने कहा, "आईपीएल ने खिलाड़ियों की भरपूर सहायता की है। इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि अलग-अलग देशों के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी यहां एक दूसरे का साथ पाकर नई तरह की रणनीति सीखते हैं, जो उनकी टीम के लिए बेहद कारगर साबित होती है।"

उन्होंने कहा, "आईपीएल ने खिलाड़ियों को अलग-अलग देशों का होने के बावजूद एक इकाई के रूप में खेलने की सीख दी है। हमारे लिए यह एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है क्योंकि यहां खेलकर हम आने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के मद्देनजर तैयारियां कर सकते हैं।"

इस अवसर पर भारतीय टीम का पक्ष रखते हुए तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कहा कि भारत के लिए ट्वेंटी-20 खिताब बचाना बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि हाल के दिनों में कई टीमें इस खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उभरी हैं।

यह पूछे जाने पर कि ट्वेंटी-20 मैचों में गेंदबाजी का अनुभव कैसा रहा है? ईशांत ने कहा, "ट्वेंटी-20 मैचों में गेंदबाजों के लिहाज से कुछ नहीं होता। यह पूर्ण रूप से बल्लेबाजों का खेल है। गेंदबाजों को यहां जबरदस्त संघर्ष करना पड़ता है लेकिन हम इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचते। हमारा ध्यान अपनी गेंदों की सही दिशा और लंबाई बनाए रखने पर होता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+