लॉर्ड्स में 2010 में होगा रात्रि टेस्ट मैच!
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक रात्रि टेस्ट मैच में किस रंग की गेंद का उपयोग किया जाएगा, इसे लेकर वैज्ञानिक मंथन कर रहे हैं। विशेषज्ञों की राय है कि रात्रि मैच के मद्देनजर गेंद के रंग को लेकर ही सबसे अधिक जटिलता आ सकती है।
जानकारों का मानना है कि रात्रि एकदिवसीय मैचों के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली सफेद रंग की गेंद के रात्रि टेस्ट मैच में उपयोग किए जाने की संभावना बहुत कम है क्योंकि यह बहुत जल्द गंदी हो जाती है।
इसके अलावा नारंगी रंग की गेंद टीवी कैमरों में ठीक से नजर नहीं आती। बहुत संभावना है कि इन मैचों में गुलाबी रंग की गेंद का उपयोग हो लेकिन इस संबंध में अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
ईसीबी ने अपने प्रयास के तहत सबसे पहले इंग्लिश काउंटी टीमों को रात्रि टेस्ट मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान कई तरह के प्रयोग किए जाएंगे। बाद में इन प्रयोगों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के लिहाज से खंगाला जाएगा।
रात्रि टेस्ट मैच ईसीबी के अध्यक्ष जाइल्स क्लार्क के दिमाग की उपज है। दूसरी बार ईसीबी का अध्यक्ष पद संभालने जा रहे क्लार्क ने कहा, "हमारे लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि दर्शक क्या चाहते हैं। दिन में उनके पास समय की कमी होती है। रात में वे मैदान में आकर खेल का लुत्फ उठा सकते हैं। हमारे मैदान रात्रि क्रिकेट के लिए उपयुक्त हैं, तो फिर हम इस संभावना को हकीकत में क्यों नहीं बदल सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications