एंडी बिकल ने क्रिकेट को अलविदा कहा
वेबसाइट 'स्काई स्पोर्ट्स' के मुताबिक 2003 में माइकल बेवन के साथ आस्ट्रेलियाई टीम से निकाले जाने के बाद प्रथम श्रेणी मैचों में खेल रहे बिकल ने कंधे की चोट से तंग आकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला किया।
बिकल ने अपना अंतिम एकदिवसीय मैच 1 फरवरी, 2003 को पर्थ में भारत के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 12 दिसंबर, 2003 को एडिलेड में भारत के ही खिलाफ खेला था।
38 वर्षीय बिकल ने आस्ट्रेलिया के लिए 19 टेस्ट मैच और 67 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 32.24 के औसत से 58 विकेट लिए हैं जबकि एकदिवसीय मैचों में उनके खाते में 78 विकेट दर्ज हैं।
बिकल ने अपनी प्रांतीय टीम क्वींसलैंड के लिए 98 मैच खेलते हुए 463 विकेट लिए हैं। विकेटों की संख्या के लिहाज से वह माइकल कास्प्रोविच (505) के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications