टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 244 रन बनाए।
रॉस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 76 रन बनाए। टेलर ने 71 गेंदों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।
इसके अलावा ब्रेंडन मैक्कलम (33 रन, 55 गेंद), मार्क गुपटिल (45 रन, 70 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का), ग्रांट इलियट (26 रन, 29 गेंद, 2 चौके) और केइल मिल्स (23 रन, 27 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का) ने भी सराहनीय योगदान दिया।
पीटर फल्टन (5), क्रेग कुमिंग (0) और नेथन ब्रूम (11) ने निराश किया जबकि कप्तान डेनियल विटोरी (6) और टिम साउथी (7) रन बनाकर नाबाद लौटे।
आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिशेल जानसन ने 51 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि जेम्स होप्स 37 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डालने में सफल रहे। नेथन ब्रेकन, बेन हिफेनहॉस और माइकल क्लार्क को एक-एक विकेट मिले।
पांच मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 2-1 से आगे चल रही है। श्रृंखला के पहले दो मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते थे, जबकि तीसरा मैच आस्ट्रेलिया के नाम रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।