समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रोड्रिग्ज ने खेल प्रसारण चैनल ईएसपीएन नेटवर्क्स के साथ बातचीत के दौरान स्टेरॉयड के सेवन की बात स्वीकार करके खेल, खासकर बास्केटबॉल जगत को स्तब्ध कर दिया है।
'ए-रॉड' नाम से मशहूर रोड्रिग्ज ने कहा कि उन्होंने 2001 में टेक्सास टीम के साथ 25.2 करोड़ डॉलर का करार करने के बाद अपना प्रदर्शन निखारने के लिए स्टेरॉयड का सेवन किया था। टेक्सास के करार करने के साथ रोड्रिग्ज विश्व के सबसे महंगे बास्केटबॉल खिलाड़ी बन गए थे।
रोड्रिग्ज ने वर्ष 2004 में टेक्सास रेंजर्स का साथ छोड़कर 'न्यूयार्क येंकीज' के साथ करार कर लिया था। उन्होंने कहा है कि येंकीज के साथ करार करने के बाद से उन्होंने कभी भी प्रतिबंधित दवाओं का सेवन नहीं किया। येंकीज के साथ उनका करार 27.5 करोड़ डॉलर में हुआ था।
रोड्रिग्ज ने कहा, "मैं अपनी हरकत के लिए टेक्सास रेंजर्स टीम से माफी मांगता हूं। साथ ही मैं अपनी इस करनी के लिए टेक्सास टीम के प्रशंसकों से भी माफी मांग रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।