पीसीबी की जांच समिति ने मलिक को खराब कप्तान बताया

By Staff

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पाकिस्तानी टीम के कोच इंतिखाब आलम ने भी मलिक को कप्तान बनाए रखने के फैसले का विरोध किया था।

जांच समिति में शामिल इंतिखाब ने कहा, "मैंने पाया कि मलिक एकाकी और अपनी दुनिया में खोए रहने वाले इंसान हैं। व्यक्तिगत तौर पर उनकी यह आदत बर्दाश्त करने योग्य है लेकिन एक कप्तान के तौर पर वह टीम के लिए उपयोगी नहीं थे।"

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका पर मिली शर्मनाक हार के बाद पीसीबी ने मलिक को हटाकर वरिष्ठ बल्लेबाज यूनुस खान को कप्तान बना दिया है।

पीसीबी की समिति में शामिल इंतिखाब, प्रबंधक यावर सईद और मुख्य चयनकर्ता अब्दुर कादिर ने साफ तौर पर कहा है कि मलिक में नेतृत्व क्षमता की कमी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2007 विश्व कप की नाकामी के बाद इंजमाम उल हक के स्थान पर कप्तान नियुक्त किए गए मलिक इतना समय बीत जाने के बाद भी अपने साथियों का भरोसा नहीं जीत पाए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंका के साथ खेली गई श्रृंखला के दौरान टीम को एक विशेषज्ञ स्पिनर की कमी खली। साथ ही समिति ने विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकलम के प्रदर्शन की भी आलोचना की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 10, 2009, 3:45 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+