ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' के मुताबिक सोमवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में एस्तोनिया की काया कानेपी ने गैरीग्यूज को 3-6, 6-2, 6-4 से पराजित किया।
दूसरे दौर में कानेपी का सामना फ्रांस की एमिली लियोट या चेक गणराज्य की निकोल वैदीसोवा से हो सकता है।
सोमवार को खेले गए पहले दौर के एक अन्य मुकाबले में चीन की ली ना ने पिछले साल की उपविजेता हंगरी की एग्नेस स्जावे को 7-6, 6-2 से पराजित किया। दूसरे दौर में ना का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त सार्बिया की जेलेना जानकोविक से होगा।
इस टूर्नामेंट में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स भी हिस्सा ले रही हैं। सेरेना बुधवार से अपनी चुनौती का आगाज करेंगी।
सेरेना ने पिछले महीने मलबर्न में आयोजित साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर शीर्ष वरीयता की कुर्सी हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।