Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया (लीड-1)

इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-2 की बराबरी कर ली है। श्रृंखला के पहले दो मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते थे जबकि तीसरा और चौथा मैच जीतकर आस्ट्रेलिया ने अंतिम मुकाबले को रोचक बना दिया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम ने माइकल हसी (79) और डेविड हसी (नाबाद 75) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत 10 गेंद और छह विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।

हसी बंधुओं ने चौथे विकेट के लिए 215 रन जोड़कर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी थी। बड़े भाई माइकल ने जहां 96 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए वहीं छोटे भाई डेविड 71 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाकर नाबाद लौटे।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेड हेडिन ने 67 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। माइकल क्लार्क (14) और कप्तान रिकी पोंटिंग (15) ने निराश किया। सी.जे फग्र्यूसन 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने रॉस टेलर के 76 रनों की बदौलत आस्ट्रेलिया के सामने 245 रनों की चुनौती रखी थी। टेलर ने 71 गेंदों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।

टेलर के अलावा ब्रेंडन मैक्कलम (33 रन, 55 गेंद), मार्क गुपटिल (45 रन, 70 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का), ग्रांट इलियट (26 रन, 29 गेंद, 2 चौके) और केइल मिल्स (23 रन, 27 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का) ने भी सराहनीय योगदान दिया।

पीटर फल्टन (5), क्रेग कुमिंग (0) और नेथन ब्रूम (11) ने निराश किया जबकि कप्तान डेनियल विटोरी (6) और टिम साउथी (7) रन बनाकर नाबाद लौटे।

आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिशेल जानसन ने 51 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि जेम्स होप्स 37 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डालने में सफल रहे। नेथन ब्रेकन, बेन हिफेनहॉस और क्लार्क को एक-एक विकेट मिले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+