श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करेगा
भारत और श्रीलंका की टीमें पहली बार ट्वेंटी-20 मुकाबले में आमने-सामने हैं। साथ ही श्रीलंका में खेला जा रहा यह पहला अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैच है।
भारत ने अब तक दस ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं, जिसमें से छह में उसकी जीत हुई है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है और एक का परिणाम नहीं निकल सका।
प्रदर्शन और खिलाड़ियों के मनोबल के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिख ही रहा है। ट्वेंटी-20 मैचों में जीत के प्रतिशत के लिहाज से वह श्रीलंका से बेहतर स्थिति में है।
श्रीलंका ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से आठ में उसकी जीत हुई है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसकी जीत का प्रतिशत 66.66 प्रतिशत रहा है जबकि भारत ने 72.22 औसत से जीत हासिल की है।
श्रीलंका ने इस मैच के लिए मुथैया मुरलीधरन, कप्तान माहेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, असंथा मेंडिस और नुवान कुलसेकरा को आराम देने का फैसला किया है। तिलकरत्ने दिलशान टीम की कमान संभालेंगे।
भारतीय टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, ईशांत शर्मा, रोहित शर्मा, रवीेंद्र जडेजा, इरफान पठान और जहीर खान।
श्रीलंका टीम : तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), सनत जयसूर्या, चमारा सिल्वा, चमारा कापूगेदेरा, मलिंगा भंडारा, जेहान मुबारक, के. वीरारत्ने, थिलान तुषारा, ए. दिलहारा, दिलहारा फर्नांडो और लसिथ मंलिंगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications