भारत का श्रीलंका को उसी की शैली में जवाब (लीड-3)
वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के विकेट सस्ते में गंवा देने के बाद युवराज सिंह और सुरेश रैना ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के जरिए ईम को संकट से उबारा। दोनों ने मिल कर 67 रनों की भागीदारी की। रैना ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 35 बनाए, जबकि युवराज ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से अपनी टीम को 32 रनों का योगदान दिया।
इससे पूर्व टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या (33) और कप्तान तिलकरत्ने दिलशान (61) ने तूफानी शुरुआत करते हुए अपनी टीम को बड़ा योग हासिल करने में मदद की।
अपनी 17 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाने वाले जयसूर्या ने दिलशान के साथ पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 59 रन जोड़े। जयसूर्या का विकेट इरफान पठान के खाते में गया।
जयसूर्या के आउट होने के बाद कप्तान ने पूरी जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए अपनी टीम को और मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वह 47 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाने में सफल रहे।
इसके अलावा जेहान मुबारक ने 19 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन और चमारा कापूगेदेरा ने नौ गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रनों का योगदान दिया।
चमारा सिल्वा 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन और कौशल वीरारत्ने 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत की ओर से यूसुफ पठान सबसे किफायती और सफल गेंदबाज रहे। यूसुफ ने अपने चार ओवर के कोटे में 23 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए।
ईशांत शर्मा और इरफान को एक-एक सफलता मिली। ईशांत हालांकि काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 40 रन लुटाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications