वर्ल्ड इंडोर टेनिस : मरे ने जीत के साथ शुरुआत की
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में मरे ने 2005 और 2007 में प्रतियोगिता का फाइनल खेल चुके क्रोएशिया के इवान ल्युविकिच को 6-3, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
अगले दौर में मरे का सामना इटली के खिलाड़ी एंड्रिएस सेपी से होगा। मरे के अलावा फ्रांस के गेल मोनफिल्स और स्पेन के डेविड फेरर भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
मोनफिल्स ने जहां स्विट्जरलैंड के स्टीफानो बोहली को 6-4, 1-0 से हराया वहीं फेरर ने आस्ट्रिया के जुएर्गेन मेजलर को 3-6, 7-6, 7-5 से पराजित किया। बोहली चोट के कारण मैच पूरा नहीं कर सके।
उधर, वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले बुल्गारियाई खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने चेक गणराज्य के थॉमस बेरड्रिक को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर एटीपी टूर की अपनी पहली जीत हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications