चयनकर्ता का बयान मनोबल गिराने वाला : दिलीप तिर्की
तिर्की ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक दुख इस बात का है कि राष्ट्रीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों की उपयोगिता को लेकर यह बयान एक पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी की ओर से आया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारतीय हॉकी महासंघ की चयन समिति के सदस्य असलम शेर खान ने पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट के दौरान कहा था कि सीनियर खिलाड़ियों के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का यह आखिरी मौका है।
भारतीय टीम में दिलीप के अलावा अर्ज्रुन हलप्पा, दीपक ठाकुर और विक्रम पिल्ले जैसे कई सीनियर खिलाड़ी खेल रहे हैं। चार देशों की प्रतियोगिता में भारतीय टीम उपविजेता रही।
दो मैचों की श्रृंखला के लिए टीम के साथ आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले दिलीप ने आईएएनएस से कहा, "किसी चयनकर्ता की ओर से आए इस बयान पर आहत होना बहुत स्वाभाविक है। इतने साल तक देश के लिए खेलने के बाद अगर किसी खिलाड़ी को इस तरह की बयानबाजी का सामना करना पड़े तो बुरा लगना लाजमी है। किसी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के मध्य में चयनकर्ताओं का इस तरह का बयान टीम का मनोबल गिराने का काम करता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications