स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक अब तक 12 टेस्ट मैच खेल चुके 31 वर्षीय आसिम ने अपना आखिरी मैच दिसम्बर, 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर में खेला था।
पाकिस्तानी टीम के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व स्पिन दिग्गज अब्दुल कादिर ने आसिम के चयन के बारे में कहा, "मेरा मानना है कि जो भी खिलाड़ी टीम में अपना योगदान दे सकता है उसकी जगह बनती है और आसिम इसी तरह के खिलाड़ी हैं। वह पहले टेस्ट के लिए मेरी पसंद हैं लेकिन इस बारे में आखिरी फैसला कप्तान यूनुस खान और कोच इंतिखाब आलम से चर्चा के बाद किया जाएगा।"
माना जा रहा है कि आसिम के चयन के पीछे टीम के मध्यक्रम में दुनिया के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार मोहम्मद यूसुफ की जगह को भरने की कोशिश है जो इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में खेलने की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।