डुसेलडोर्फ में खेले गए मुकाबले में जहां नार्वे ने जर्मनी को 1-0 से पराजित किया वहीं मार्सेली में खेले गए एक अन्य मुकाबले में अर्जेटीना ने फ्रांस को 2-0 से हरा दिया।
उधर, सेविला में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी डेविड बेकहम अपना 108वां मैच खेलकर देश के लिए सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेलने के बॉबी मूर के रिकार्ड की बराबरी करने में तो सफल रहे लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड यह मैच 0-2 से हार गया।
दूसरी ओर, रेडिस में स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले कालास जंग हेंटेनलार ने गोल करके हॉलैंड को बढ़त दिला दी थी लेकिन 66वें मिनट में फ्रांसीसी मूल के खिलाड़ी जमाल सियाही ने अपने गोल की मदद से ट्यूनीशिया को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच में और कोई गोल नहीं हुआ।
तुर्की में खेले गए एक अन्य मुकाबले में दिदिर द्रोगबा के शानदार गोल की मदद से आइवरी कोस्ट ने तुर्की को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया जबकि मोरक्को में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में मोरक्को ने चेक गणराज्य की शक्तिशाली टीम को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया।
अन्य मुकाबलों में रोमानिया ने जहां क्रोएशिया को 1-1 की बराबरी पर रोका वहीं ग्रीस ने डेनमार्क के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। आस्ट्रिया को स्वीडन के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी जबकि स्विट्जरलैंड ने बुल्गारिया को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।