ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक बुधवार को खेले गए संघर्षपूर्ण मुकाबले में नडाल पहला सेट गंवाने के बाद इटली के साइमन बोलेली को 4-6, 6-2, 7-5 से हराने में सफल रहे।
मैच के बाद नडाल ने कहा, "यह कोर्ट काफी तेज है। मुझे यहां लय पाने में दिक्कत हुई। बोलेली ने काफी तेज खेल दिखाया। इस कारण भी मुझे थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन दूसरे सेट में मैंने लय प्राप्त कर ली थी।"
बुधवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में जीत हासिल कर फ्रांस के सिमोन गिलीज और उनके हमवतन जो विल्फ्रेड त्सोंग दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। गिलीज ने जहां फिलिप कोलश्राइबर को 6-4, 6-3 से पराजित किया वहीं त्सोंग ने जेसी हुटा गेलांग को 7-5, 6-4 से हराया।
रूस के निकोली डेवीडेंको को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। उन्हें फ्रांस के जूलियन बेनेट्यू ने 6-3, 6-2 से हराया जबकि 2007 के विजेता मिखाइल यूझेनी ने स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी डेविड फेरर की चुनौती तोड़ी। यूझेनी ने यह मुकाबला 6-2, 3-6, 6-2 से जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।