टेस्ट श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक इस टीम में एश्वेल प्रिंस, रोबिन पीटरसन और मोंडे जोडेंकी को शामिल नहीं किया गया है जबकि बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज लोनाबे टॉटसोबो को 12वें खिलाड़ी के तौर पर जगह मिली है।
प्रिंस की जगह हरफनमौला खिलाड़ी जीन पॉल डुमिनी को टीम में जगह दी गई। डुमिनी ने आस्ट्रेलिया में खेली गई टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम में अपना स्थान सुरक्षित किया है।
चयन समिति के समन्यवयक माइक प्रॉक्टर ने कहा कि प्रिंस को टीम में शामिल नहीं करने का फैसला काफी कठिन था। उन्होंने कहा, "प्रिंस को टीम से अलग रखने का फैसला काफी कठिन था लेकिन हमें इस बात की खुशी है कि आज सात विश्व स्तरीय बल्लेबाज टीम के छह स्थानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के लिहाज से यह बहुत ही सकारात्मक बात है।"
श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच जोहांसबर्ग में 26 फरवरी से खेला जाना है जबकि दूसरा मैच छह मार्च से डरबन में होगा। तीसरा टेस्ट मैच 19 मार्च से केप टाउन में होना है। इसके लिए टीम की घोषणा दूसरे टेस्ट मैच के दौरान की जाएगी।
टीम इस प्रकार है : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविलियर्स, पॉल हैरिस, जैक्स कैलिस, नील मैकेंजी, मोर्न मोर्कल, मखाया एंटिनी, जीन पॉल डुमिनी, डेल स्टेन और लोनाबे टॉटसोबो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications