पीसीबी प्रमुख के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की संभावना
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक समिति के कई सदस्य बट्ट द्वारा बुधवार को लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन में दिए बयान से नाराज हैं। बट्ट ने संवाददाताओं से कहा था, "सीनेट की स्थाई समिति के सदस्य जितना चाहे हमारी निंदा कर सकते हैं लेकिन उनके पास कोई ताकत नहीं है और वे हमें यह नहीं बता सकते कि बोर्ड को कई कैसे चलाना है।"
अखबार के साथ बातचीत में सीनेटर हारून खान ने कहा, "ऐसा लगता है कि बट्ट एक निरक्षर आदमी हैं। वह संसदीय समिति की ताकत से अनजान से दिखते हैं।" उन्होंने कहा कि बट्ट की बौखलाहट की वजह यह है कि समिति ने यह साबित कर दिया है कि वह पीसीबी को चलाने में अक्षम हैं।
समिति के एक अन्य सदस्य इनवेर बेग ने कहा कि बोर्ड की अगली बैठक में बट्ट को यह बताया जाएगा कि सीनेट की स्थायी समिति के पास कितनी ताकत है। समिति उनकी टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव भी लाने का अधिकार रखती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications