Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बालाजी की टेस्ट टीम में वापसी, धवल नया चेहरा

शुक्रवार को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच गैरी कर्स्टन की मौजूदगी में न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 के लिए 16-16 सदस्यीय टीमों की घोषणा की।

भारतीय टीम का 42 दिन लंबा न्यूजीलैंड दौरा 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस श्रृंखला के दौरान पांच एकदिवसीय, तीन टेस्ट और दो ट्वेंटी-20 मैच खेले जाएंगे। श्रृंखला की शुरुआत 25 फरवरी को क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 मुकाबले से होगी।

चयनकर्ताओं ने कप्तान धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक को अतिरिक्त विकेटकीपर के रूप में चुना है। कार्तिक प्रदर्शन के लिहाज से पश्चिम क्षेत्र के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल पर भारी पड़े, हालांकि पार्थिव ने भी घरेलू सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

टेस्ट टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उपकप्तान), गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, मुरली विजय, अमित मिश्र, लक्ष्मीपति बालाजी, धवल कुलकर्णी और दिनेश कार्तिक।

एकदिवसीय टीम : महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, प्रज्ञान ओझा, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और प्रवीण कुमार।

ट्वेंटी-20 टीम : महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, प्रज्ञान ओझा, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और प्रवीण कुमार।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+