मियांदाद ने बट्ट के साथ मनमुटाव की खबरों को गलत बताया

By Staff

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक मियांदाद ने मीडिया में प्रकाशित उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि उन्होंने बट्ट के साथ व्यावहारिक मतभेदों के कारण ही पीसीबी महानिदेशक पद से इस्तीफा दिया है।

मियांदाद ने कहा, "पीसीबी अध्यक्ष के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं और यही कारण है कि उनके कहने पर मैंने पाकिस्तानी क्रिकेट की भलाई के लिए महानिदेशक पद स्वीकार किया था। यह अलग बात है कि पीसीबी के साथ मैं ज्यादा दिनों तक काम नहीं कर सका। इसके पीछे क्या कारण है मैं सबको बता चुका हूं।"

मियांदाद ने आशा जताई कि नए कप्तान यूनुस खान की देखरेख में पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

बकौल मियांदाद, "मैं जानता हूं कि हमारे लिए टेस्ट श्रृंखला में श्रीलंका को हरा पाना कठिन है लेकिन इसके बावजूद मुझे पूरा भरोसा है कि यूनुस की कप्तानी में हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, February 13, 2009, 3:22 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+