टेस्ट टीम में धवल नया चेहरा, बालाजी की भी वापसी (लीड-1)
शुक्रवार को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच गैरी कर्स्टन की मौजूदगी में न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 के लिए 16-16 सदस्यीय टीमों की घोषणा की।
भारतीय टीम का 42 दिन लंबा न्यूजीलैंड दौरा 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस श्रृंखला के दौरान पांच एकदिवसीय, तीन टेस्ट और दो ट्वेंटी-20 मैच खेले जाएंगे। श्रृंखला की शुरुआत 25 फरवरी को क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 मुकाबले से होगी।
चोट के कारण श्रीलंका दौरे पर नहीं जा सके ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। चयनकर्ताओं ने अतिरिक्त विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी है।
कार्तिक प्रदर्शन के लिहाज से पश्चिम क्षेत्र के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल पर भारी पड़े, हालांकि पार्थिव ने भी घरेलू सत्र में खूब रन बटोरे हैं।
चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाजों को मदद करने वाली न्यूजीलैंड की पिचों को ध्यान में रखकर जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल के अलावा बालाजी और धवल को टीम में जगह दी है।
इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला में जिस टीम में हिस्सा लिया था, उसके दो खिलाड़ियों-प्रज्ञान ओझा और बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ को इस बार टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली। प्रज्ञान हालांकि एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 टीम में जगह बनाने में सफल रहे। बद्रीनाथ को किसी टीम में जगह नहीं मिली।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ट्वेंटी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त श्रीलंका के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में शामिल हरफनमौला रवींद्र जडेजा को एकदिवसीय टीम में जगह नहीं मिली। वह ट्वेंटी-20 टीम में शामिल किए गए हैं।
टेस्ट टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उपकप्तान), गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, मुरली विजय, अमित मिश्र, लक्ष्मीपति बालाजी, धवल कुलकर्णी और दिनेश कार्तिक।
एकदिवसीय टीम : महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, प्रज्ञान ओझा, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और प्रवीण कुमार।
ट्वेंटी-20 टीम : महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, प्रज्ञान ओझा, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और प्रवीण कुमार।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications