न्यूजीलैंड को मिला 169 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
बारिश के कारण बाधित मैच को 22-22 ओवर तक सीमित कर दिया गया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने 22 ओवरों में चार विकेट पर 168 रन बनाए।
विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन सर्वाधिक 88 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी 65 गेंदों की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए।
हरफनमौला जेम्स फग्र्यूसन भी 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी 35 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 98 रनों की बेशकीमती साझेदारी निभाई।
पीठ दर्द के कारण इस मैच में नहीं खेल सके उपकप्तान माइकल क्लार्क की जगह पारी की शुरुआत करने आए जेम्स होप्स सिर्फ पांच रन बना सके जबकि कप्तान रिकी पोंटिंग दो रन बनाकर आउट हुए।
चौथे मैच में अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने वाले हसी बंधु-डेविस और माइकल ने भी निराश किया। डेविड ने जहां छह रन बनाए वहीं माइकल नौ रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
न्यूजीलैंड की ओर केइल मिल्स ने दो विकेट लिए जबकि इयान ओ ब्रायन और कप्तान डेनियल विटोरी ने एक-एक सफलता अर्जित की।
पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। न्यूजीलैंड ने पहले दो मुकाबले जीते थे जबकि आस्ट्रेलिया ने तीसरा और चौथा मैच जीतकर बराबरी कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications