For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

न्यूजीलैंड में खुद को साबित करुं गा : बालाजी

By Staff

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद चोटिल मुनाफ पटेल के स्थान पर श्रीलंका दौरे में एकदिवसीय टीम में स्थान बनाने वाले बालाजी कहा कि न्यूजीलैंड दौरा उन्हें खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका उपलब्ध कराएगा।

बकौल बालाजी, "मेरे पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। मैं न्यूजीलैंड में अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हूं। न्यूजीलैंड में मेरा खेलना टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है लेकिन अगर मुझे मौका मिला तो मैं उसे हाथ से निकलने नहीं दूंगा।"

श्रीलंका के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान टीम में वापसी करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर बालाजी ने कहा, "भारतीय टीम के लिए खेलना हमेशा एक सुखद: अनुभूति रही है। मैं खुश हूं कि एक बार फिर अपने साथियों से जुड़ने में सफल रहा। मैं अपनी राह में आने वाली चुनौतियों का लुत्फ ले रहा हूं।"

बालाजी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण में चमकदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट के पांच सबसे सफल गेंदबाजों में भी शुमार रहे। आईपीएल की एकमात्र हैट्रिक उन्हीं के नाम है।

अपनी इस कामयाबी पर उन्होंने कहा, "मैं चेन्नई सुपर किंग्स का आभारी हूं कि उसने मेरे ऊपर भरोसा किया। आईपीएल के जरिए मैं चोट के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटा और खुद को साबित किया। चाहें वह किसी स्तर का क्रिकेट हो, मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+