आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक युवराज सिंह की कप्तानी वाली आईपीएल की पंजाब किंग्स इलेवन टीम के लिए खेलने वाले ब्रेट ली की पैर की चोट में ऑपरेशन के बाद काफी तेजी से सुधार हो रहा है। इसी को देखते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे से दूर रखने का फैसला किया।
ली हालांकि आईपीएल की शुरुआत में किंग्स इलेवन टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। उनका इस ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता के अंतिम मैचों में ही युवराज की टीम के लिए खेल पाना संभव हो सकता है।
ली की चोट पर नजर रखे आस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो एलेक्स कुंटोरिस ने कहा, "ब्रेट ली का टखना अच्छी तरह काम कर रहा है। कुछ हफ्तों में वह दौड़ना शुरू कर देंगे। इसके बाद उन्हें गेंदबाजी के अभ्यास में लगाया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "अगर सबकुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चला तो ली आईपीएल के अंतिम मैचों में अपनी टीम के लिए खेल सकेंगे। मैं आशा करता हूं कि वह जून में इंग्लैंड में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप से पहले पूरी तरह फिट हो सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।