कराची, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अपने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच खेलने का मौका देने की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की तैयारी को उस समय करारा झटका लगा जब श्रीलंका, बांग्लादेश और उसकी टीमों के बीच दुबई में होने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला रद्द कर दी गई।
पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस श्रृंखला का आयोजन अगले महीने दुबई मे होना था लेकिन श्रीलंका द्वारा इसमें खेलने की अनिच्छा जताए जाने के बाद इसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ के मुताबिक दुबई स्थित श्रृंखला के आयोजकों ने इस संबंध में पीसीबी को जानकारी दे दी है।
इस श्रृंखला के रद्द होने के बाद अब पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद सीधे जून में इंग्लैंड में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप में खेलने का मौका मिल सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।