श्रीलंकाई स्पिनरों की काट खोजने में जुटी पाकिस्तानी टीम
श्रीलंकाई टीम शनिवार को पाकिस्तान पहुंच रही है। कोच इस दौरे को महत्वपूर्ण मान रहे हैं क्योंकि इस दौरान उनकी टीम का सामना दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और शानदार प्रदर्शन कर रहे युवा गेंदबाज असंथा मेंडिस जैसे विश्वस्तरीय स्पिनरों होना है।
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने आलम के हवाले से लिखा है, "स्पिनर श्रीलंका की सबसे बड़ी ताकत हैं। हम इसकी काट खोजने में जुटे हैं। कुछ दिनों पहले जब श्रीलंकाई टीम एकदिवसीय श्रृंखला खेलकर लौटी थी, तभी से हमने स्पिनरों को खेलने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी थी। हमारी रणनीति के केंद्र में मुरली और मेंडिस होंगे।"
आलम मानते हैं कि श्रीलंका के साथ होने वाली टेस्ट श्रंखला के दौरान तेज गेंदबाज उमर गुल उनके लिए खास किरदार निभाएंगे। कोच ने कहा, "गुल पूरे आत्मविश्वास के साथ टीम में लौटे हैं। उनका प्रदर्शन हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications